फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सराफ की कार में मिली 70 किलो चांदी, डायमंड रिंग

सराफ की कार में मिली 70 किलो चांदी, डायमंड रिंग

Wed, 20 Mar 2019 01:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
सराफ की कार में मिली 70 किलो चांदी, डायमंड रिंग
भमोरा (बरेली)। वाहनों की चेकिंग कर रहे उड़नदस्ते ने मथुरा से आ रही लक्जरी कार रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर बनाए गए बॉक्स में 69 किलो से ज्यादा वजन की चांदी की पायलें, हीरे की अंगूठी व अन्य जेवर बरामद हुए। कार बरेली के आलमगिरि गंज की कान्हा ज्वेलर्स फर्म के सराफ वरुण अग्रवाल की थी। इसमें ड्राइवर के अलावा वरुण की मां और बेटी मौजूद थीं। इन्होंने बताया कि जेवर मथुरा से खरीदकर ला रहे हैं पर खरीद के सही दस्तावेज न दिखाने पर माल सीज कर दिया गया। एसपी देहात के साथ आयकर अधिकारियों ने भी थाने जांच की।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर बनाए गए उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के साथ पुलिस मंगलवार सुबह आठ बजे थाने के गेट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने बदायूं दिशा से आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार को रोका। कार में ड्राइवर के अलावा एक महिला और एक किशोरी बैठी थी। इन लोगों ने विरोध किया पर टीम ने कार की तलाशी ले ली। इसमें पीछे डिकी खोली और काले रंग की चादर हटाई तो प्लाईवुड से बना एक बॉक्स मिला। उसे तोड़ा तो टीम अवाक रह गई। इसमें 51 पैकेटों में भरी चांदी की पाजेब निकलीं जिनका वजन 69 किलो 40 ग्राम था। कार में रखे एक बैग में 11.27 ग्राम की एक डायमंड रिंग (कीमत सात लाख, 89 हजार 295 रुपये) के साथ ही एक चांदी का 13 ग्राम का छत्र, 12 चांदी के सिक्के व आठ ग्राम बिछिया बरामद हुई। पुलिस ने सूचना दी तो एसपी देहात संसार सिंह व आयकर विभाग के अधिकारी थाने आ गए। यहां पूछताछ में महिला ने अपना नाम साधना पत्नी राजीव अग्रवाल बताया। बताया कि वे कान्हा ज्वेलर्स फर्म के मालिक वरुण अग्रवाल की मां हैं। उनके साथ वरुण की बेटी गोरिका हैं और कार ड्राइवर सुनील सागर है। बाद में वरुण अग्रवाल भी पहुंच गए। बताया कि सारा माल उन्हीं का है और वैध तरीके से खरीदा गया है। हालांकि ये लोग सही कागजात पेश नहीं कर सके तो टीम ने माल व कार सीज कर दी।
विज्ञापन


साधना बोलीं- भाई ने गिफ्ट में दी है डायमंड रिंग
करीब पौने आठ लाख की डायमंड रिंग की खरीद की एक रसीद साधना अग्रवाल ने अधिकारियों को दिखाई। बताया कि यह उनके भाई ने यह रिंग उन्हें गिफ्ट में दी है। अधिकारियों ने कहा कि इसमें टैक्स आदि की जांच करके वापस कर दिया जाएगा। चांदी के बाकी माल के बारे में साधना ने बताया कि इसे दुकान पर बिक्री के लिए खरीदा था। इसके कागजात वे बाद में दिखा देंगी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मथुरा में ब्याही है। उसके यहां बेटी का जन्म हुआ था। उसके नामकरण में वे लोग आठ मार्च को गए थे। वहां से लौटते वक्त माल खरीद लिया। छुपाकर इसलिए रखा था ताकि बदमाशों और लुटेरों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की क्वालिटी पर उठे सवाल
एसपी देहात ने बताया कि आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। सराफ परिवार को आयकर विभाग के समक्ष सही रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा। पत्रकारों ने नकली चांदी की आशंका को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस की जांच का विषय नहीं है। हमने माल सीज कर दी है, अब दूसरे विभाग इसमें अपने स्तर से जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed