फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पत्नी ने शराब पीने पर टोका तो ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

पत्नी ने शराब पीने पर टोका तो ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

Thu, 30 May 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने शराब पीने पर टोका तो ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
मैगलंगज। थाना क्षेत्र के खखरा गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू ने पत्नी से झगड़ा होने पर ट्रेेन से कटकर जान दे दी। शराब पीने से आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था।
विज्ञापन

मंगलवार रात भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ और बुधवार को उसका शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंगलवार रात को पप्पू की पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी, इसके बाद वह घर से नाराज होकर चला गया था। परिवार वालों के अनुसार पप्पू और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, क्योंकि पप्पू शाम को शराब पीकर आता था। इसी को लेकर पत्नी से झगड़ा होता था। मंगलवार रात भी नौ बजे पप्पू शराब पीकर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा था, जिस पर पत्नी ने कुछ कहा तो यह नाराज होकर अपनी बाइक लेकर घर से चला गया। सुबह सूचना मिलने पर परिवार के लोग खखरा रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे और भाई राकेश ने शव की अपने भाई पप्पू के रूप में शिनाख्त की। राकेश ने यह भी बताया कि रात को पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था उसी को लेकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। चौकी इंचार्ज मढ़िया घाट सतीश चंद्र यादव ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना रेलवे विभाग ने दी थी, लेकिन रात के समय में मैंने काफी खोजबीन की फिर भी युवक का शव नहीं मिला था। सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिला। उसी के पास बाइक खड़ी थी। मृतक के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed