फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदमाशों ने चाकू से हमला कर मां-बेटी से की लूटपाट

बदमाशों ने चाकू से हमला कर मां-बेटी से की लूटपाट

Sun, 03 Feb 2019 05:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चाकू से हमला कर मां-बेटी से की लूटपाट
चाकू से हमला कर मां-बेटी से लूटपाट
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने शादी समारोह में शामिल होने शनिवार की शाम गोला आ रहीं मां-बेटी की स्कूटी अलीगंज रोड पर रोक ली। विरोध करने पर दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया और दोनों के कीमतें जेवर लूटपाट कर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर गोकुल निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी मनजिंदर कौर ने बताया कि कि वह अपनी पुत्री संदीप कौर के साथ स्कूटी से अपने माझा फार्म से गोला चीनी मिल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहीं थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे अलीगंज रोड पर जमुनाबाद फार्म गन्ना शोध केंद्र के पास नहर पर जब पहुंची। इसी बीच सामने से तीन लड़के पैदल आते दिखे। तीनों ने हाथ देकर रोक लिया। स्कूटी रुकते ही तीनों बदमाशों ने चाकू से मनजिंदर और उनकी बेटी पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। तीनों युवकों ने मनजिंदर के गले से सोने की चेन, अगूंठी और उसकी बेटी संदीप कौर से हाथ की अंगूठी, कुंडल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीछे से परिवार वाले भी आ रहे थे, जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल मां, बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- विपिन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed