{"_id":"59a42f8b4f1c1bcc018b45af","slug":"151503932299-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप पर बेटे को बंधा देखकर चौंकी मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सऐप पर बेटे को बंधा देखकर चौंकी मां
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर बेटे को बंधा देखकर चौंकी मां
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली। व्हाट्सऐप पर अपने तीन साल के मासूम बेटे का रस्सी से बंधा वीडियो देखकर मां चौंक गई। सोमवार को एसएसपी कार्यालय में वीडियो के साथ पहुंची मां ने पति के खिलाफ बेटे को अपने कब्जे में रखकर क्रूर व्यवहार के आरोप लगाए। एसपी क्राइम ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
हल्द्वानी के चंद्रावती कॉलोनी निवासी सरिता के मुताबिक उनकी शादी आंवला के मोहल्ला लठेता में रहने वाले राजीव सिंह से हुई थी। राजीव आंवला की सब्जी मंडी में काम करता है। शादी के बाद एक बेटी और एक बेटा हुआ। आरोप है कि बीती 22 अक्टूबर 2016 को सरिता के साथ मारपीट करके उसको घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि राजीव ने तीन वर्षीय बेटे को अपने कब्जे में लेकर बेटी के साथ पीड़िता को बेघर कर दिया। पीड़िता ने बेटे को अपने कब्जे में लेने के लिए कोर्ट में वाद दायर किया था। आरोप यह भी है कि पति सम्मन तामिल होने के बावजूद कोर्ट में भी पेश नहीं हो रहे।
नग्न अवस्था में बंधा नजर आया बेटा
सरिता ने बताया कि बीती 20 अगस्त को उसकी बहन के व्हाट्सऐप पर एक वीडियो आया, जिसमें उसको बेटा बंधा हुआ नजर आ रहा था। वह नग्न अवस्था में था। वीडियो देखने के बाद सरिता ने पति के घर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
वीडियो की होगी जांच
एसपी क्राइम रमेश भारतीय के मुताबिक पति और पत्नी के बीच का विवाद पहले ही कोर्ट में चल रहा है। अब वीडियो की जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बेटे को पीड़िता के हवाले करने का फैसला तो कोर्ट लेगा। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यह भी सामने आया कि मासूम अपशब्द बोल रहा है, उसको डराने के लिए घर में इस तरह बांधा गया है।