{"_id":"5ca515aebdec22140d56b2aa","slug":"141554322862-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी स्कवायड चुनाव ड्यूटी में, यात्री खुद करें अपनी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी स्कवायड चुनाव ड्यूटी में, यात्री खुद करें अपनी सुरक्षा
विज्ञापन
बरेली। आम चुनाव तक जंक्शन से चलने और गुजरने वाली ट्रेनें भगवान भरोसे रहेंगी। जीआरपी जवानों की ड्यूटी चुनाव में लगाने से ट्रेनों में लूटपाट की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल चुनाव तक यात्रियों को अपनी सुरक्षा के खुद ही अलर्ट रहना होगा।
जंक्शन जीआरपी स्टाफ आला हजरत, इंटरसिटी, पदमावत, गुवाहाटी एक्सप्रेस, सियालदह, बरेली दिल्ली एक्सप्रेस, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों में स्कवायड ड्यूटी करता है। जीआरपी के पांच सब इंस्पेक्टर, 15 हेड कांस्टेबल और 20 सिपाहियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। जल्द ही स्टाफ रवाना भी हो जाएगा। अब थाने में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई और 12 सिपाही ही बचे हैं। ऐसे में वह प्लेटफार्म ड्यूटी करेंगे या ट्रेन में, यह कहना अभी मुश्किल होगा। फिलहाल जीआरपी स्टाफ आखिरी चरण 19 को चुनाव सम्पन्न कराने के बाद ही वापस आएगा। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहेगी। जीआरपी सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को खुद ही अपनी सुरक्षा करनी होगी। उन्हें अंजान व्यक्ति की खाने पीने की चीजें नहीं खानी होंगी। इसके अलावा किसी घटना की आशंका होते ही आरपीएफ हेल्प लाइन 182 पर काल करनी होगी। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने पर संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखी जाएगी।