{"_id":"5c91457dbdec2214743f3b36","slug":"131553024381-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 ग्राम हेरोइन और 10 लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
800 ग्राम हेरोइन और 10 लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आचार संहिता के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में हेरोइन तस्कर को लाखों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया गया है। तस्कर की एसयूवी कार भी पुलिस ने सीज कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में चौपुला चौराहे पर सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एसयूवी कार रोकने की कोशिश की तो चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछाकर कार रोक ली। चालक ने कार से उतरकर भागने की कोशिश की तो उसे भी पकड़ लिया गया। कार की तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे दो सील पैकेट मिले। संदिग्ध पाये जाने पर पुलिस ने उसकी अस्थाई नंबर की एसयूवी कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट के नीचे दो सील पैकेट मिले। खोलकर देखने पर एक में करीब 800 ग्राम हेरोइन और दूसरे में 10 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम देवरिया के थाना बटनी के गांव शिवराजपुर निवासी दुर्गेश कुमार बताया। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश देवरिया से हेरोइन ले जाकर दिल्ली में खपाता है। आरोपी के खिलाफ देवरिया, दिल्ली, जालंधर समेत कई अन्य शहरों में भी एनडीपीएस के मुकदमे चल रहे हैं।