फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिपाही मां ही ले गई थी सुभाषनगर से छात्र को

सिपाही मां ही ले गई थी सुभाषनगर से छात्र को

Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिपाही मां ही ले गई थी सुभाषनगर से छात्र को
बरेली। सुभाषनगर की बीडीए कॉलोनी से पूर्व सिपाही इकबाल सिंह का 12 साल का बेटा मनमीत चार दिन पहले लापता होने के बाद पुलिस अज्ञात में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके उसे तलाश कर रही थी। शक था कि सहारनपुर में तैनात उसकी कांस्टेबल मां ही उसे चुपके से ले गई है। पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो बच्चे को लेकर बाहर गई महिला सहारनपुर लौट आई।
विज्ञापन

सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि से इकबाल सिंह की पत्नी सहारनपुर में सीओ क्राइम के दफ्तर में तैनात है। चार दिन से वह भी अपने घर में ताला लगाकर लापता थी। सुभाष नगर पुलिस छात्र मनमीत के साथ ही उसकी मां को भी तलाश कर रही थी। अब महिला सहारनपुर वापस आ गई है। उनकी फोन पर महिला से बात हुई। बताया गया कि बेटा उनके पास सुरक्षित है। वह खुद बरेली आकर बेटे को ले गई थीं हालांकि पति को इस बारे में नहीं बताया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को जानकारी दी कि यहां मनमीत के अपहरण की रिपोर्ट लिखी जा चुकी है। इसलिए अब उन्हें बेटे को लेकर यहां आना होगा और बयान दर्ज कराने होंगे। उन्होंने सहारनपुर पुलिस से भी बेटे के सुरक्षित होने के बारे में तस्दीक कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed