फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A capsule truck filled with liquid gas overturned in Titola village, causing panic.

Dehradun News: तितोला गांव में लिक्विड गैस से भरा कैप्सूल ट्रक पलटा, मची अफरा-तफरी

Sun, 25 Oct 2026 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
A capsule truck filled with liquid gas overturned in Titola village, causing panic.
लंढौरा। क्षेत्र के तितोला गांव में रविवार को लिक्विड गैस से भरा भारत पेट्रोलियम का कैप्सूल ट्रक पलटने से हड़कंप मच गया। गैस से भरे ट्रक के सड़क पर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को गैस रिसाव होने और बड़ा हादसा होने की आशंका सताने लगी। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि गैस रिसाव न होने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लिक्विड गैस से भरा कैप्सूल ट्रक तितोला गांव के पास अचानक पलट गया। ट्रक पलटने की घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घबरा गए। गैस से भरे टैंकर के पलटने के कारण लोगों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक को सीधा करने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई। मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद पलटे हुए कैप्सूल ट्रक को सीधा कराया गया। इस दौरान लोगों की नजरें ट्रक पर टिकी रहीं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्थानीय निवासी समीर, सलीम, आरिफ, राहुल, कोमल और गजब सिंह ने बताया कि लिक्विड गैस से भरा कैप्सूल ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान लोगों की सांसें अटक गई थीं। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। हादसे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed