फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धारदार हथियार से की गई थी नीतू की हत्या

धारदार हथियार से की गई थी नीतू की हत्या

Mon, 19 Mar 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से की गई थी नीतू की हत्या
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतीनगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतका के प्रेमी, उसके बहनोई समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
छह मार्च से लापता मोहल्ला शांतीनगर निवासी 17 वर्षीय नीतू गुप्ता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थीं। तीन दिन पहले उसका शव महेवागंज पुल के पास नदी में बरामद हुआ था। रविवार को शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उनकी धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उधर, मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में काम करने वाले निघासन रोड निवासी आकाश और नीतू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीतू छह मार्च को आकाश के घर जाते हुए भी देखी गई थी। शक होने पर पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी आकाश को हिरासत में लिया था और पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आकाश ने नीतू को मौत के घाट उतार दिया और उसका शव फेंक आया था। पुलिस ने आरोपी के बहनोई व एक अन्य युवक को भी रविवार को दबोच लिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि आकाश हत्या की बात स्वीकार कर रहा है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed