फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिन पर कैश डालने की जिम्मेदारी, वो एटीएम से ले उड़े 19 लाख

जिन पर कैश डालने की जिम्मेदारी, वो एटीएम से ले उड़े 19 लाख

Fri, 10 May 2019 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
जिन पर कैश डालने की जिम्मेदारी, वो एटीएम से ले उड़े 19 लाख
बरेली। स्टेट बैंक के एटीएम को सुचारू रुप से चलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले ही उसमें से 19 लाख से ज्यादा रुपये उड़ाकर भाग निकले। कैश आपूर्ति पूरी करने वाली कंपनी ने निरीक्षण किया तो मामला सामने आया। अब एक ने तो अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर रखा है। कंपनी के एरिया मैनेजर सत्य प्रकाश सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक की एटीएम मशीनों में कैश आपूर्ति पूरी करने वाली कंपनी ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के राघवेंद्र शाही और चैनल मैनेजर विश्वनाथ आजाद बुधवार को कैंट के बुखारा रोड स्थित आईटीबीपी कैंप में लगे एटीएम का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके मुताबिक यहां ऑडिट में एटीएम से 19,11,500 रुपये कम मिले। बताया कि एटीएम को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी इज्जतनगर क्षेत्र के गांव तुलाशेरपुर निवासी संदीप कुमार, पीलीभीत में जहानाबाद के गांव गहलुइया आबूडांडी निवासी सुनील कटियार को दी गई थी। अधिकारियों ने इनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। पूछताछ में जानकारी मिली तो यह लोग अपने अपने घरों से भागे हुए हैं। आरोप है कि संदीप और सुनील अपने साथी कैंट के भरतौल निवासी अजय कुमार के साथ लाखों रुपयों का गबन करके भाग निकले। सुनील का फोन भी लगातार बंद जा रहा है। संदीप कॉल पर लगातार टालमटोल कर रहा है। कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि गबन का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी गिरफ्तारी कर लेंगे। तभी पता लगेगा कि घटना किसी एक ने की या बाकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed