फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहन को बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की हादसे में मौत

बहन को बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की हादसे में मौत

Tue, 16 Apr 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
बहन को बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की हादसे में मौत
बरेली। शहर निवासी बहन-भाई ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक को दूसरी बाइक टक्कर मारकर निकल गई। इसमें भाई की मौत हो गई, जबकि बहन घायल हो गई। आलम यह रहा कि मदद के बजाय कोई छात्रा का मोबाइल फोन ही लेकर चला गया। छात्रा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सुभाष नगर तिलक कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश बनारस में सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनकी बेटी शिवानी को महाराज अग्रसेन कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा देनी थी। शिवानी का छोटा भाई विजय कुमार उर्फ बंटी उसे छोड़ने बाइक लेकर सुबह आठ बजे करीब घर से निकला। बताते हैं कि टीपी नगर चौकी के पास दूसरी बाइक टक्कर मारकर निकल गई। इससे भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। विजय के सिर व अन्य जगहों पर ज्यादा चोटें आईं, वहीं शिवानी को भी चोट लगी। घरवालों के मुताबिक शिवानी मदद के लिए चिल्लाई तो कोई उसका सड़क पर पड़ा मोबाइल फोन ही कोई उठा ले गया। बाद में किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां विजय को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिवार के लोग आए तो चीख पुकार मच गई। जिला अस्पताल के रिकॉर्ड में विजय की उम्र 17 साल दर्ज थी जबकि परिवार के लोग उसे 20-21 साल का बता रहे थे। वह जो बाइक चला रहा था वो पिता के नाम बताई जा रही है। दो भाई और दो बहनों में विजय दूसरे नंबर का था और शिवानी सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed