{"_id":"5c9fccd1bdec22146a72d6e5","slug":"121553976529-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के हाथों जलाई गई बिटिया शैबी ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हरहरपुर मटकली गांव में पिता के हाथों जलाई गई बिटिया शैबी ने शुक्रवार रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता मुख्तियार नशे का आदी था और बेटियों को शादी न कर पाने के ताने देकर मरने या भागने को कहता था। 24 मार्च को उसने नशे की हालत में अपनी मझली बेटी शैबी को केरोसिन डालकर जला दिया था। मां जीनत ने अपने भाई की मदद से शैबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां वह बर्न यूनिट में भर्ती थी। साथ ही जीनत ने उसी दिन पति और देवर-जेठ पर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। पिता को जेल भेजा जा चुका है, जबकि देवर और जेठ फरार हैं। शुक्रवार रात अस्पताल में शैबी की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हाफिजगंज थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना था कि दोनों फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।