{"_id":"5c91458abdec22144c192615","slug":"121553024394-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा से रास्ते में रोककर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा से रास्ते में रोककर की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा को गांव के ही एक दबंग ने बुरी नियत से दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी वहां से भाग निकाल। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय छात्रा मंगलवार दोपहर स्कूल से घर वापस आ रही थी। इसी बीच उसका पीछा करते हुए गांव का ही संतोष वहां पहुंचा। उसने छात्रा को बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बीच शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी वहां से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस घर भेजी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगी।