फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस में सिपाही दो सगे भाई भिड़े, एनसीआर दर्ज

पुलिस में सिपाही दो सगे भाई भिड़े, एनसीआर दर्ज

Wed, 09 Jan 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस में सिपाही दो सगे भाई भिड़े, एनसीआर दर्ज
सीबीगंज। मामूली बात पर पुलिस में सिपाही दो सगे भाई भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चले। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की सूचना है। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जौहरपुर के अखिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह और उनके भाई अनिल पुलिस में सिपाही हैं। अनिल इस समय सस्पेंड चल रहे हैं। सोमवार रात वह खाना खाकर टहलने निकले तो घर के बाहर अनिल और रवि ने घेर लिया। झूठी शिकायत कर सस्पेंड कराने का आरोप लगाते हुए उलझ पड़े। फिर दोनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर पड़ोसी जितेंद्र और अजय घर से बाहर आए। उन्होंने उन्हें बचाया। आरोपियों के पास एक तमंचा भी था, जिसकी बट से अखिल पर कई वार किए, जिससे उनके हाथ व कमर पर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अखिल को जिला अस्पताल भेजा। अखिल ने रवि और अनिल के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed