{"_id":"5b6c94cc4f1c1bb35d8b81af","slug":"121533842636-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सोमवार के लिए रूट डायवर्जन का समय बढ़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सोमवार के लिए रूट डायवर्जन का समय बढ़ाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले दो सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन के समय में एक घंटे की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब रूट डायवर्जन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात दस बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रविवार और सोमवार को रोडवेज बसों का रूट भी बदला रहेगा।
लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन भी रामगंगा पुल पर प्रतिबंधित रहेगा। बरेली से आगरा और मथुरा जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर जाएंगे। मुरादाबाद, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से लखनऊ आने-जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से होकर गुजरेंगे। बदायूं के लिए रोडवेज बसें और निजी वाहन रामगंगा पुल से होकर अलीगंज, गैनी, आंवला, कुंवरगांव होते हुए आ-जा सकेंगी।
रविवार, सोमवार को बदला रहेगा रोडवेज बसों का रूट
प्रत्येक रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार रात दस बजे तक रोडवेज बसों का रूट भी बदला रहेगा। पुराने बस अड्डे से नैनीताल, रामपुर, दिल्ली की ओर जाने वाली बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, सेटेलाइट, इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर जाएंगी। वापसी का भी यही मार्ग रहेगा। सेटेलाइट बसअड्डा से भी सभी बसें इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर गुजरेंगी। पुराने रोडवेज से आगरा जाने वाली रोडवेज बसें चौकी चौराहा, लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, बिसौली, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए जाएंगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा।