फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलएलबी स्टूडेंट ने खुद को सड़क पर गोली से उड़ाया

एलएलबी स्टूडेंट ने खुद को सड़क पर गोली से उड़ाया

Fri, 10 May 2019 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
एलएलबी स्टूडेंट ने खुद को सड़क पर गोली से उड़ाया
बरेली। शहर के बारादरी क्षेत्र निवासी एलएलबी स्टूडेंट ने इज्जतनगर क्षेत्र में सड़क पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के दौरान बाइक पर मौजूद फुफेरा भाई हक्काबक्का रह गया। परिवार ने मामले में कार्रवाई न करने की बात कहकर पोस्टमार्टम से इंकार किया। हालांकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

कांकरटोला निवासी अशरफ खां कारपेंटर हैं और कारखाने में काम करते हैं। उनका चार संतानों में इकलौता बेटा 21 वर्षीय बिलाल सबसे बड़ा था और बरेली कॉलेज में एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र था। अशरफ के मुताबिक दोपहर तीन बजे करीब बिलाल अपनी बुआ अमीरा के घर चक सकलैन नगर गया था। वहां कुछ देर ठहरने के बाद शाम के वक्त बिलाल अपने फुफेरे भाई शबाब के साथ लालपुर में कहीं नलकूप पर नहाने की बात कहकर चला गया। बिलाल अपनी बाइक बुआ के घर खड़ी करके शबाब की बाइक पर पीछे बैठकर गया था। डोहरा रोड पर नाले के पास अचानक बिलाल ने शबाब से कहकर बाइक रुकवाई। शबाब ने सोचा कि इसे टॉयलेट लगी होगी। इसके बाद बिलाल उतरकर तेजी से सड़क किनारे चकरोड की ओर गया और कमर से तमंचा निकालकर अपने सीने में गोली मार ली। शबाब इस घटना से सन्न रह गया। उसने राहगीरों से मदद मांगी और बिलाल को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां उसकी मौत हो गई। अशरफ ने इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी। लिखकर दिया कि वह कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि पुलिस ने कानूनी मजबूरी बताते हुए पोस्टमार्टम जरूरी बताया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर मनोज त्यागी ने बताया कि तमंचा बरामद कर लिया गया है। घटना की वजह को लेकर संशय बना है।
विज्ञापन


शनिवार को था पेपर
बिलाल के पिता को सांत्वना देने दूरदराज से तमाम लोग आए। परिवार और बिलाल को लेकर सबकी सहानुभूति थी। बिलाल के बारे में बताया गया कि फरीदपुर रोड के किसी कॉलेज में उसकी एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा शनिवार को होनी थी। अशरफ ने बताया कि बेटे को क्या टेंशन थी, वे समझ नहीं पा रहे। दोपहर में वो उनके पास कारखाने में भी गया था। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed