फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पथराव-बवाल से मचाई अफरातफरी, स्कूटी तोड़ डाली

पथराव-बवाल से मचाई अफरातफरी, स्कूटी तोड़ डाली

Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पथराव-बवाल से मचाई अफरातफरी, स्कूटी तोड़ डाली
बरेली। राम बरात के स्वागत में जहां दूसरे धर्मों के लोगों ने पलकें बिछा रखी थीं, वहीं हुड़दंगियों की ओछी हरकत ने बवाल कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पथराव और बवाल से दस मिनट में ऐसे हालात बना दिए कि आम लोग दरवाजे बंद कर घरों में दुबक गए। माओं के कलेजे कांप उठे, उन्होंने बच्चों को अंदर बंद कर कुंडी लगा ली। घटना का कुछ लोगों ने छत से वीडियो बनाया है जिसमें बवाली एक स्कूटी में तोड़फोड़ करते और एकदूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। आसपास की दो गलियों में करीब दस मिनट तक मारपीट और झड़प हुई है, बाद में पैरामिलिट्री फोर्स ने बवालियों पर लाठीचार्ज करके खदेड़ा।
विज्ञापन

साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास हुई घटना के बाद लोगों में खासा खौफ दिखाई दिया। एक पक्ष के घायल लोग तो रात तक अपने घरों में ही बैठे थे। इन्होंने स्थानीय डॉक्टर से मरहम पट्टी करा ली और अपनी ओर से कार्रवाई कराने की कोशिश भी नहीं की। मुर्गे वाली गली में दस मिनट में ही सारा घटनाक्रम हो गया। बीस मिनट बाद यहां सुनसान थी। ज्यादातर घरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। घरों के बाहर केवल बुजुर्ग थे। बुजुर्ग शाहिद खां ने बताया कि बरसों से उनकी गली के पास से राम बरात गुजरती है। उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी छतों और दरवाजे से शोभायात्रा व जुलूस का आनंद लेते हैं। कभी भी इस तरह की हरकत नहीं हुई। इस बार तो नशे में धुत लोग घरों में ही घुस आए जिससे माहौल खराब होते होते बचा। उन्होंने व दूसरे पक्ष के अन्य संभ्रांत लोगों ने सभी से शांति बनाए रखने को कहा है। अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


अनगिनत ईटें और पत्थर कहां से आए
मुर्गे वाली गली में दस मिनट के संघर्ष के बाद हर ओर ईट पत्थर नजर आ रहे थे। इतने ईट पत्थर अचानक कहां से आ गए, ये भी चौंकाने वाली बात रही। एसपी सिटी का ध्यान कुछ लोगों ने इस ओर दिलाया तो उन्होंने कहा कि वह इसकी भी जांच कराएंगे कि कहीं कुछ सुनियोजित तो नहीं था। पुलिस अपने और पब्लिक के वीडियो से काफी सच्चाई जुटा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस सही निकला, पीछे क्या हुआ बाद में देखेंगे
श्री राम बरात शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अतुल कपूर ने बताया कि जुलूस तो शांतिपूर्ण तरीके से निकल गया। बाद में हमें पता लगा कि अंतिम छोर पर कुछ हंगामा और मारपीट हुई है। हम सुबह इसकी जानकारी करेंगे कि क्या हुआ था। जुलूस से संबंधित किसी व्यक्ति या सामान की क्षति हुई होगी तो कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed