फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कतर्कते

कतर्कते

Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
कतर्कते
पहले कच्चा माल देकर भरोसा जीता,
विज्ञापन

फिर रुपये लेकर हुए फरार
- जरी व्यापारी से दिल्ली के कारोबारी ने की लाखों की ठगी

सीबीगंज। जरी व्यापारी से दिल्ली की एक टेक्सटाइल कंपनी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। व्यापारी के मुताबिक कंपनी उन्हें कच्चे माल के बदले तैयार माल लेती थी। कुछ दिन काम ठीक करने के बाद उधार लाखों रुपये पहुंचा तो कंपनी के लोग फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्र के गांव सनौआ निवासी अनवर बेग जरी कारोबारी हैं। अनवर ने कुछ दिन पहले दिल्ली की एक टेक्सटाइल कंपनी मै. संध्या एक्सपोर्ट प्राईवेट से कच्चे माल के बदले बना हुआ तैयार माल का सौदा किया था। अनवर ने बताया कि कंपनी के प्रोपराइटर सनी, जनरल मैनेजर अवनीश, मैनेजर जुऐब, और दो सहायक कर्मी उनसे लेने देने के संबंध में बात करने आए थे। कुछ दिनों तक कंपनी ठीक से काम करती रही। जब उन पर भरोसा हो गया तो ज्यादा उधार पर भी माल देने लगे। अनवर का आरोप है कि कंपनी करीब सात लाख रुपयों का उधार करके उनसे ठगी करके भाग गई। कंपनी के कर्मचारियों ने भी संपर्क करना बंद कर दिया। माल पहुंचने के कुछ दिन बाद तक वह रुपये देने में टालमटोल करते रहे। इसके बाद सभी ने अपने फोन बंद कर लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed