{"_id":"5c7ad8debdec224c7f23dd2f","slug":"11551554782-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बाद एलआईयू कांस्टेबल भी गायब, सुसाइड नोट छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के बाद एलआईयू कांस्टेबल भी गायब, सुसाइड नोट छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/ शाहजहांपुर। एलआईयू बरेली की आंवला यूनिट में तैनात कांस्टेबल अखिलेश बाजपेई शाहजहांपुर आवास से लापता अपनी बेटी को तलाश कराने में कामयाब न हुआ तो सुसाइड नोट जैसा पत्र घर छोड़कर लापता हो गया। उसने लिखा है कि वह कहीं भी कभी भी खुदकुशी कर सकता है। इसके लिए एसपी शाहजहांपुर के साथ सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जिम्मेदार होंगे। पत्र से महकमे में हड़कंप है। पुलिस अब बेटी के साथ पिता की भी तलाश में जुट गई है।
शाहजहांपुर चौक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले बाजपेई बरेली की एलआईयू शाखा में कांस्टेबल हैं और फिलहाल आंवला क्षेत्र का काम देख रहे हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। वह 21 फरवरी को घर से कपूर हॉस्पिटल में भर्ती मौसी को देखने निकली थी और नहीं लौटी। संदेह में एक रिश्तेदार के खिलाफ 22 फरवरी को बेटी के अपहरण की रिपोर्ट कराई। आरोप है कि दरोगा ने मर्जी से तहरीर लिखवाई। पुलिस ने साठगांठ कर ली है और बेटी बरामद करने की कोशिश नहीं कर रही। अखिलेश ने बेटी की बरामदगी को फेसबुक पर भी कई पोस्ट किए हैं। आत्महत्या की चेतावनी भरा पत्र भी फेसबुक पर पोस्ट है। वह लापता है लेकिन फेसबुक पर अपडेट दिया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि फेसबुक अकाउंट को कौन अपडेट कर रहा है।
बरेली एलआईयू भी खोजबीन में जुटी
बरेली। घटना के बाद से अखिलेश सात दिन की छुट्टी लेकर चले गए थे। तब से साथी कर्मचारियों से फोन पर सीमित बात हुई थी। अफसरों को छोड़ साथियों को परेशानी के बारे में नहीं बताया था। अब उनके भी लापता होने की खबर से स्टाफ भी हैरत में हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एलआईयू सीओ एसके बाजपेई ने स्टाफ को छानबीन में लगाया है। बरेली एलआईयू की टीम उनके आवास पर भेजी गई जो जांच करके आई है।
विज्ञापन
किशोरी को खोजने में पुलिस की टीमें लगी हैं। सर्विलांस सेल भी जुटी है। लापरवाही नहीं की जा रही। एक टीम आज ही बरेली से लौटी है। एलआईयू कर्मी का अकाउंट फेसबुक पर अपडेट हो रहा है। उनकी भी तलाश की जा रही है। -डॉ. एच चन्नप्पा, एसपी