{"_id":"5afb3b0d4f1c1be7408b5aa3","slug":"11526414093-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया मैकिया की पुलिस पिटाई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफिया मैकिया की पुलिस पिटाई में मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 16 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुर की शराब माफिया मैकिया उर्फ चाची (57) की पुलिस दबिश के दौरान मंगलवार देर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बारादरी थाने की पुलिस की मौजूदगी में आरोप लगाए कि पुलिस की पिटाई की वजह से मैकिया की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने शहामतगंज पुलिस चौकी पर लाश रखकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को बमुश्किल शांत कराया। वहीं पुलिस का कहना था कि मैकिया की आकस्मिक मौत की खबर पर उनकी टीम पहुंची थी। घर की तलाशी में मादक पदार्थ की पुड़िया भी बरामद हुई।
सोमवार रात करीब 9:30 बजे बारादरी थाने की पुलिस ने गंगापुर में कच्ची शराब और स्मैक का बड़ा काम करने वाली मैकिया के घर पर दबिश दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। मैकिया की बेटी आशा के मुताबिक घर में अंदर के कमरे में मौजूद मैकिया ने जब विरोध करना चाहा तो एक पुलिसकर्मी ने उनके पेट पर लात मारी। जिसके बाद मुंह से झाग निकलने लगा और उनकी सांसे थम गई। परिवार उनको लेकर सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
स्मैक का काम करने वाली मैकिया के घर पर पुलिस उसकी आकस्मिक मौत की सूचना पर पहुंची थी। घर से मादक पदार्थ की पुड़िया भी बरामद हुई थी। परिवार द्वारा पुलिस पिटाई के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली