फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोबाइल लूटकर उड़ा रहे थे गुलछर्रे खर्च नहीं हुए पूरे तो छात्र बन गए लुटेरे

मोबाइल लूटकर उड़ा रहे थे गुलछर्रे खर्च नहीं हुए पूरे तो छात्र बन गए लुटेरे

Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर उड़ा रहे थे गुलछर्रे खर्च नहीं हुए पूरे तो छात्र बन गए लुटेरे
बरेली। छोटी सी ही उम्र में इस कदर शौक पाल लिए कि खर्चे पूरे करने के लिए 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले मोबाइल फोन लूटने लगे। मोबाइल फोन की लूट की एक घटना के बाद पीड़ित की निशानदेही पर पकड़े गए तीन लड़कों को पकड़ा गया तो पुलिस भी यह जानकर हैरान रह गई कि इनमें एक पेट्रोल पंप मालिक का बेटा है और दो सरकारी कर्मचारियों का। तीनों ने लूट की कई घटनाएं भी कबूल कीं। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव सैदपुर हाकिंस के रहने वाले रिजवान का मोबाइल बृहस्पतिवार दोपहर एक बाइक पर सवार तीन लड़के लूटकर भाग गए थे। रिजवान ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। रिजवान की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों लड़कों को राजेंद्रनगर के शील चौराहे के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम सुभाषनगर की सुशील बिल्डिंग निवासी यशराज गुप्ता (18), सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी निवासी सचिन चौधरी (19) और कोतवाली क्षेत्र की हाईडिल कॉलोनी निवासी सौरभ पटेल (18) बताया। इनमें दो 12वीं और एक 10वीं का छात्र है। तीनों लड़के प्रेमनगर और इज्जतनगर के इलाके में लोगों से मोबाइल लूटने की वारदातें करते थे। पूछताछ में पता चला कि एक लड़के के पिता का मिनी बाईपास पर पेट्रोल पंप है जबकि दूसरे के पिता नगर निगम में सुपरवाइजर और तीसरे के पिता बिजली विभाग में हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए लड़कों ने शुक्रवार को भी सौ फुटा रोड पर पीलीभीत निवासी छात्र अनुज कुमार से मोबाइल लूटा था। पूछताछ में उन्होंने यह घटना कबूल भी की। अनुज यहां स्नातक की परीक्षा देने आए थे। लड़कों ने बताया कि वे लोग अपने जेब खर्च के लिए लूट करते हैं। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लुटेरे के भाई पर भी कई केस
लूट के आरोपी एक छात्र के भाई को भी कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस ने एक चोरी की स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि इनके परिवार के और लोगों पर भी एनडीपीएस समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed