फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ड्राइवर कथित नेता के साथ पहुंचा थाने बोला - मैनें नहीं लिया रुपया

ड्राइवर कथित नेता के साथ पहुंचा थाने बोला - मैनें नहीं लिया रुपया

Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर कथित नेता के साथ पहुंचा थाने बोला - मैनें नहीं लिया रुपया
बरेली। हाथरस में एक रिश्तेदार से ढाई लाख रुपये लेकर कार से लौट रहे रेलकर्मी के बैग से रुपये चोरी होने के बाद आरोपी ड्राइवर राकेश यादव शनिवार को एक कथित नेता के साथ किला थाने पहुंचा। उसने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता को बताया कि रुपया उसने नहीं लिया। बल्कि कार में दो और अंजान लोग बैठाए गए थे। वह कब बैठे, फिर चले गए। इसका पता उसे नहीं चला। पुलिस ने कथित नेता को थाने से विदा करके ड्राइवर को बैठा लिया। वहीं रेलकर्मी ओमेंद्र सिंह की तहरीर पर शनिवार को राकेश के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई। केला बाग निवासी ओमेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह हाथरस में रिश्तेदार के बेटे की शादी में गए थे। ओमेंद्र ने बताया कि वह चौधरी मोहल्ला निवासी सर्वेश कुमार की गाड़ी लेकर मोहल्ला मुरावपुरा निवासी ड्राइवर राकेश यादव के साथ वहां गए थे। वहां से ढाई लाख रुपये एक काले बैग में लेकर चले थे। घर पहुंचने पर बैग में रुपये नहीं थे। उन्हें ड्राइवर पर ही रुपये गायब करने का शक है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed