{"_id":"5c27d76bbdec2256eb0d1bdf","slug":"111546114923-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किशोरी को अगवा करने वालों की पुलिस कर रही तरफदारी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘किशोरी को अगवा करने वालों की पुलिस कर रही तरफदारी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की महिला ने पुलिस पर नाबालिग बेटी को उठा ले जाने वालों की तरफदारी करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, बेटी का अपहरण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की, जबकि उसने नामजद तहरीर सौंपी थी। उसकी बेटी 19 दिसंबर की शाम घर से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। तभी पीछे से गांव के ही दो दबंगों ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और जबरन अपने साथ ले गए। उसने उसे बचाने की कोशिश भी की, मगर आरोपी उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। उसके पति ने बताया कि आरोपी उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैैं। पीड़ित पति-पत्नी पुलिस की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।