{"_id":"5b367dfe4f1c1bb36e8ba7e4","slug":"111530297854-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों के शिकार बुजुर्ग ने बिजली टॉवर से लटककर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों के शिकार बुजुर्ग ने बिजली टॉवर से लटककर दी जान
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
सूदखोरों के चंगुल में फंसे बुजुर्ग की टॉवर से लटकी मिली लाश
- परिवार ने बिजली के टॉवर से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज। सूदखोरों के चंगुल में फंसे एक बुजुर्ग की तिलियापुर में बिजली के टॉवर से फंदे पर लाश लटकी मिली। पुलिस ने व्हाट्सऐप की मदद से शिनाख्त कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार के लोगों ने बुजुर्ग को बिजली के टॉवर से लटकाकर मार डालने का आरोप लगाया है। सीओ द्वितीय अशोक मीना ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस बुजुर्ग पर सूदखोरों के कर्जे की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
शाही थाना क्षेत्र के गांव से सेहावसानपुर निवासी बद्री प्रसाद (58) फेरी लगाकर अचार बेचते थे। वह गुरुवार को अपने भतीजों से 25 बीघा जमीन को लेकर चल रहे मुकदमे की तारीख करने घर से निकले थे, लेकिन फिर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह सीबीगंज के तिलियापुर और जौहरपुर के बीच हाईटेंशन लाइन के टॉवर से रस्सी के फंदे पर उनकी लाश लटकी मिली। पुलिस ने पहचान न होने पर मृतक की फोटो व्हाट्सऐप के कई ग्रुपों पर पोस्ट कर दी। तब बुजुर्ग की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने परिवार के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बद्री प्रसाद पर शाही के कई सूदखोरों का कर्ज था। वह असल रकम से कई गुना ब्याज दे चुके थे लेकिन सूदखोरों का लगातार उन पर दबाव बना हुआ था। बद्री प्रसाद की मौत के बाद पुलिस शाही में सक्रिय सूदखोरों को पूछताछ के लिए उठाने की तैयारी कर रही है।
बिजली टॉवर से शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इसमें कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी। - अशोक मीना, सीओ द्वितीय