{"_id":"5accf3d14f1c1b663d8b4657","slug":"111523381201-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीपुरा में फर्नीचर कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगीपुरा में फर्नीचर कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-22
जोगीपुरा में फर्नीचर कारोबारी
की पत्नी फंदे पर लटकी मिली
21 फरवरी को हुई थी शादी, मृतका के मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जोगीपुरा छह सड़का मोहल्ले में मंगलवार देर शाम एक फर्नीचर कारोबारी की पत्नी फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने फर्नीचर कारोबारी और उसके घरवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जोगीपुरा छह सड़का निवासी जावेद की शादी 21 फरवरी 2018 को दिल्ली एनसीआर की सुंदरनगरी के रहने वाले इशाक मोहम्मद की बेटी 21 वर्षीय नाजिश के साथ हुई थी। इशाक मोहम्मद ने आरोप लगाया कि जावेद और उसके घरवाले शादी के बाद से दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर बेटी नाजिश ने फोन करके उसे दिल्ली ले जाने को कहा। बोली-नहीं तो ये लोग उसे मार देंगे। इशाक ने बताया कि बेटी से बात होने के बाद वह घर से चल दिए। देर शाम जब वह बदायूं पहुंचे तो उन्हें बेटी नाजिश नहीं उसकी लाश मिली।
उधर, ससुराल वालों का कहना हे कि किसी बात को लेकर जावेद और उसकी पत्नी नाजिश बीच झगड़ा हुआ था। इस पर नाजिश ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने कमरे देखा तो नाजिश की लाश लटकी देखकर दंग रह गए। उनकी सूचना पर सदर कोतवाल ओमकार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। पिता इशाक ने नाजिश के पति जावेद और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सदर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है।, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
----------------------------------------------------------------------
किशोर ने जहर खाया
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर पांच निवासी मुकेश के 17 वर्षीय पुत्र कुनाल ने मंगलवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने किशोर की हालत चिंताजनक बताई है।