फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मारपीट कर दुकान के नौकर से स्कूटी लूटी

मारपीट कर दुकान के नौकर से स्कूटी लूटी

Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर दुकान के नौकर से स्कूटी लूटी
क्राइम
बरेली।
विज्ञापन

डेलापीर स्थित हार्डवेयर की दुकान से ताले खरीदने के बहाने एक युवक ने दुकान के नौकर के साथ मारपीट करके स्कूटी लूट ली। इज्जतनगर थाने में दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डेलापीर चौराहा पर जितेंद्र कुमार गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर ताले खरीदने पहुंचा। ताले देखने के बाद कहा कि वह इन्हें अपने मालिक को दिखाना चाहता है। उसने दुकान के नौकर को उसके साथ भेजने के लिए कहा। जितेंद्र ने अपने नौकर आकाश को स्कूटी की चाबी देकर भेज दिया। दोपहर तक आकाश के वापस नहीं आने पर जितेंद्र ने मालूम किया तो पता चला कि आकाश के साथ मारपीट कर स्कूटी को लूटा जा चुका है। आकाश ने पुलिस को बताया कि युवक ने सलेक्शन प्वाइंट पर स्कूटी रुकवाकर उसके साथ मारपीट की और ताले के साथ स्कूटी भी लूट ली। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद स्कूटी के लिए वायरलेस हुआ, लेकिन लूटी गई स्कूटी बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed