फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तो खामियां दूर हुईं अब आदेश का इंतजार

तो खामियां दूर हुईं अब आदेश का इंतजार

Fri, 10 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
तो खामियां दूर हुईं अब आदेश का इंतजार
लखीमपुर खीरी। मुख्य संरक्षा अधिकारी रेलवे ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सीआरएस ट्रायल हो चुका है। कभी भी रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेन संचालन शुरू हो सकता है। संचालन के समय कोई व्यवधान न हो इसलिए ट्रैक, सिग्नल आदि का निरीक्षण किया गया। बताया कि सीआरएस ट्रायल के समय जो कमियां मिलीं थी वो दूर हो चुकी हैं। जैसे ही रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलेगी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन

मुख्य सुरक्षा अधिकारी बीआर विप्लव दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक और दो, स्टेशन मास्टर रूम, प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, सीतापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर रूम में लगे इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल डिस्पेल बोर्ड, सिग्नल सिस्टम का जायजा लेते हुए पैनल एवं सिग्नल की वर्किंग देेखी। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद वह मोटर ट्रॉली से ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए हरगांव की ओर रवाना हो गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, यातायात निरीक्षक वीके सिंह, कार्यदायी संस्था के अधिकारी छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीतापुर-लखीमपुर के बीच सीआरएस ट्रायल हो चुका है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही रूट पर ट्रेन दौड़ने लगेंगी। ट्रेन संचालन के समय कोई व्यवधान न हो इसलिए गुरुवार को सिग्नल, पैनल एवं ट्रैक आदि का निरीक्षण किया गया है। हालांकि सब कुछ ओके मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीआर विप्लवी, मुख्य संरक्षा अधिकारी रेलवे, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed