{"_id":"5c7c2c33bdec2273934e2a65","slug":"101551641651-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों के चंगुल से छुड़ाईं दो गाय, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों के चंगुल से छुड़ाईं दो गाय, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पशु काटने की सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस ने एक मोहल्ले में दबिश दी तो तस्कर एक प्राइमरी स्कूल की दीवार कूदकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक उन्होंने भाग रहे एक तस्कर को पहचान लिया। मौके से दो पशु और कुछ चाकू बरामद किए गए। एक को नामजद करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर के मोहल्ला फरीदापुर चौधरी में एक प्राइमरी स्कूल के पीछे पुलिस ने दबिश देकर दो गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस के मुताबिक उन्हें गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गलियों में भाग निकले। जिनमें एक मोहल्ले का ही बबली कुरैशी पहचान लिया गया। तीनों आरोपी प्राइमरी स्कूल की दीवार कूद कर भाग निकले। मौके से पुलिस ने दो गाय बरामद की। जिनमें एक को जमीन पर गिराकर रस्सियों से बांध रखा था। पास ही एक थैले में कुछ चाकू भी बरामद किए गए। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।