{"_id":"5b2bf4634f1c1bed778b5499","slug":"101529607267-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी वकील और मुंशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी वकील और मुंशी गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवक्किला से दुष्कर्म का आरोपी वकील, मुंशी गिरफ्तार
- पुलिस ने दोनों को कोर्ट में किया पेश, अदालत ने जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रेलवे कॉलोनी में अपनी मुवक्किल युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी वकील और उसके मुंशी को इज्जतनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
हल्द्वानी में नौकरी करने वाली युवती का पति से कोर्ट में गुजारे भत्ते का मुकदमा चल रहा है। युवती की ओर से वकील अब्दुल शाहिद पैरवी कर रहा है। बकौल युवती, 18 जून को करीब दो बजे वकील अब्दुल शाहिद ने फोन करके उसे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर बुलाया और फिर रेलवे कॉलोनी के एक मकान में ले गया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। शाम सात बजे वकील और उसका मुंशी आया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे किसी से शिकायत न करने की धमकी देकर छोड़ दिया। युवती ने बुधवार को इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।