{"_id":"5edbe37e8ebc3e90602ac5e7","slug":"crime-powayan-news-bly4083788184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। गांव दिउरिया में राशन वितरण के दौरान मारपीट के मामले में कोटेदार के पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में कोटेदार कुसुमा देवी की ओर से भी मारपीट, तोड़फोड़ की तहरीर दी गई थी।
गांव दिउरिया निवासी उमेश कुमार ने एसपी को भेजे पत्र में बताया था कि तीन जून को वह कोटेदार के यहां राशन लेने गए थे। राशन कम दिए जाने पर उसने एतराज किया तो कोटेदार कुसुम गुप्ता का पुत्र अनिकेत और उनके ही परिवार के अनुज गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामकिशोर आदि ने उनको लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। मारपीट में उनका सर भी फट गया था। इस दौरान जातिसूचक गाली गलौज भी किया गया था।
जानकारी पाकर परिवार के लोग उनको उठा कर घर ले गए थे। पुवायां कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। आरोपियों ने अपने बचाव में ई पॉस मशीन तोड़कर झूठी तहरीर दे दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धारा 323 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।