फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सीएएस इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Wed, 28 Sep 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

नगर के सीएएस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट स्कूल के बाहर रोड पर भिड़ गए।मारपीट की घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।उनमें स्कूल के बाहर मारपीट हुई होगी, जो मेरे संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
crime

विस्तार

फरीदपुर। नगर के सीएएस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट स्कूल के बाहर रोड पर भिड़ गए। एक गुट के छात्रों ने बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे गुट के छात्रों को जमकर बेल्टों से पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने एक बाहरी युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर सीएएस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट मंगलवार को आपस में भिड़ गए। एक गुट के छात्रों ने बाहरी लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे बाहरी लोगों ने दूसरे गुट के छात्रों को जमकर बेल्ट और डंडों से पीटा। मारपीट की घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर के मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी जीशान को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। क्षेत्र के ग्राम नवादा बन निवासी छात्र ऋषभ ने मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह सीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता है। मंगलवार को कोचिंग पढ़ने जाते समय सात-आठ लड़कों ने उसे घेर लिया और गालीगलौज करते हुए बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

पहले भी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में हो चुकी है मारपीट
पहले भी कई बार कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले हैं। मारपीट के मामले पहले भी थाने पहुंचे, लेकिन छात्रों के भविष्य को देखते हुए हर बार अभिभावक बीच में पड़कर समझौता करा देते हैं। इधर, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया की जिन छात्रों में मारपीट हुई थी, वे मंगलवार को स्कूल नहीं आए थे। उनमें स्कूल के बाहर मारपीट हुई होगी, जो मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed