फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कार से शैंपू के तीस हजार से अधिक नकली पाउच बरामद

Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
खुटार (शाहजहांपुर)। पुलिस ने एक कार से शैंपू के तीस हजार से अधिक नकली पाउच बरामद किए हैं। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

खुटार पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी का नकली शैंपू बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को खुटार के गांव चांदपुर में एक कार को रोका गया तो उसमें चार गत्तों में एक प्रमुख कंपनी के 30927 शैंपू पाउच बरामद किए गए। कार सवार जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर निवासी मोहम्मद फारुख को कार सहित थाने लाकर पूछताछ की गई, तो फारुख ने बताया कि उसने मैलानी में एक टेंपो से पाउच लिए थे। हमीरपुर गांव का ही साजिद कानपुर से पाउच मंगवाता है और छोटे कस्बों, गांवों में दुकानदारों को बिक्री करता है। शैंपू के पाउच पर निर्माण तिथि और बैच नंबर नहीं छपा था। मोबाइल के जरिए बार कोड चेक करने पर भी मिलान नहीं हो सका। पुलिस साजिद की तलाश में उसके घर गई तो वह गायब मिला।

पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह और डीआई देशबंधु विमल खुटार पहुंचे और जांच कर शैंपू को प्रथम दृष्टया नकली बताया। शैंपू का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। कार को सीज कर दिया गया है। फारुख के खिलाफ कापीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed