{"_id":"5f89edc08ebc3e74f325cefe","slug":"crime-bareilly-news-bly423584337","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में नाकाम बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में नाकाम बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी
विज्ञापन
गोला (लखीमपुर खीरी)में बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी गुफरान और मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद क्षेत्र में धिरावां मोड़ पर शुक्रवार शाम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी को गोली मार दी और भाग निकले। गोली हाथ में लगने से व्यापारी घायल हो गया। घायल व्यापारी को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव धिरावां निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद गुफरान की गोला नगर में मोहम्मदी रोड पर साइकिल की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे गुफरान अपने छोटे भाई सोनू के साथ बाइक से घर जा रहा था। धीरावां मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने गुफरान को रोकने की कोशिश की। खतरा भांपकर गुफरान ने बाइक की गति तेज कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने 12 बोर तमंचे से फायर कर दिया। गोली गुफरान के दाहिने हाथ में जा धंसी। इससे वह घायल हो गया। कुछ दूर जाकर वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इकट्ठा हुए लोगों ने घायल गुफरान को आनन-फानन में सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर हैदराबाद एसओ सुनीत कुमार सीएचसी पहुंचे। घायल व्यापारी से घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद