फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahant was kidnapped for money transaction

रुपये के लेनदेन को लेकर किया था महंत का अपहरण

Wed, 29 Jan 2020 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mahant was kidnapped for money transaction
लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा के गांव बरगदहा में रह रहे महंत छोटे ब्रह्मचारी का अपहरण रुपये के लेनदेन को लेकर किया गया था। पुलिस ने महंत को सकुशल बरामद कर 31 हजार रुपये की नकदी, 1.80 लाख रुपये के चेक, और कुछ खाली चेक बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी पूनम ने बताया कि कोतवाली धौरहरा के गांव रामलाल पुरवा के मजरा वाली निवासी जगप्रताप यादव व महंत छोटे ब्रह्मचारी के बीच प्लॉट के रुपये को लेकर विवाद था। इससे जगप्रताप यादव नाराज था। 24 जनवरी को महंत बाइक से गांव के ही अपने साथी पैकरमा व कौशलेंद्र के साथ जालिमनगर से घर लौट रहे थे। तभी बबुरी मोड़ पर कार सवारों ने महंत की बाइक में टक्कर मार दी। कार से उतरे पांच लोग महंत को तमंचे के बल पर कार में बैठाकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को धौरहरा पुलिस ने शेखनपुरवा मोड़ पर महंत को बरामद कर मुख्य आरोपी जगप्रताप सिंह, बेलवा खरवहिया निवासी मुबारक, थाना फूलबेहड़ के गांव गंगाबेहड़ निवासी नफीस, इमरान व कोतवाली सदर के गांव छाऊपुरवा निवासी नौसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के कब्जे से 31 हजार रुपये की नकदी, 1.80 लाख रुपये के चेक, सादा चेक, एटीएम, दो देसी तमंचे बरामद किए। पुलिस ने पांचों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने पांचों को जेल भेज दिया। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस व स्वॉट टीम को संयुक्त रूप से 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed