फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भमोरा से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, हिमाचल में बेचा

Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
भमोरा से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, हिमाचल में बेचा
विज्ञापन

बचकर भागी तो ऊना रेलवे स्टेशन पर चंदौसी की महिला ने की मदद
भमोरा पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
भमोरा। पांच दिन पहले बाजार जाते वक्त लापता हुई किशोरी रविवार को मिल गई। पुलिस ने पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि दो युवक उसे अगवा कर ले गए। इनमें से एक ने दुष्कर्म किया और फिर हिमाचल प्रदेश में उसे बेच दिया। किशोरी किसी तरह भागकर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। संयोग से चंदौसी की एक महिला मिली जिसकी मदद से वह परिवार तक पहुंच सकी। किशोरी के पिता ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। उसके पिता ने बताया कि 10 दिसंबर को उनकी बेटी बल्लिया बाजार में गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। जानकारी की तो पता लगा कि रास्ते में एक भट्ठे के पास दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया है। चौकी पर सूचना दी थी, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। रविवार को पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि भट्टे के पास दो युवक टेंपो में बैठे थे। दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों में पट्टी बांधकर अगवा कर लिया। इसके बाद एक युवक रास्ते में उतर गया। दूसरा उसे हिमाचल प्रदेश में एक रिश्तेदारी में ले गया। इसके पहले जहां रुका, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि उसने मुझे वहां 50 हजार में बेच दिया है। इसके बाद मौका देखकर वह भाग निकली और ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुुंच गई। पीछा करते युवक भी वहां पहुंच गया। उसे ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में चंदौसी की एक महिला मिल गई तो उसे आपबीती बताई। महिला के कहने पर ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने पीछा करने वाले युवक की पिटाई भी की। युवक ट्रेन से कूदकर भाग गया। शनिवार को महिला ने उसे चंदौसी जीआरपी को सौंपा। जीआरपी ने परिवार को जानकारी दी। इस पर घरवाले चंदौसी पहुंचकर उसे घर ले आए। भमोरा पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ भमोरा श्याम सिंह ने बताया कि एक ही आरोपी किशोरी को यहां से लेकर गया था। उसे ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन

‘किशोरी को बेचने के आरोप में कितना दम है यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता लगेगा। भमोरा पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।’
- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed