फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जेल से रिहाई के बाद कैफी ने दी दरगाह पर हाजिरी

Thu, 05 Dec 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime

कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों की मदद के आरोप में एटीएस ने किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों की बरेली आने पर मदद करने के आरोप में गिरफ्तार सैयद मोहम्मद कैफी को कोर्ट से जमानत मिल गई। बुधवार को बरेली पहुंचते ही उसने सबसे पहले दरगाह आला हजरत और दरगाह ताजुश्शरिया पर हाजिरी दी। बाद में वह जानशीन ताजुश्शरिया मुफ्ती असजद रजा खां कादरी से मिलने दरगाह स्थित दारुल इफ्ता पहुंचा।

मोहम्मद कैफी लखनऊ जेल में बंद था। मंगलवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद उसे रिहा करने का आदेश दिया था। अदालत का परवाना पहुंचने के बाद जेलर ने रात होने की वजह से रिहाई नहीं की। बुधवार सुबह रिहाई होने पर कैफी अपने परिजन के साथ बरेली पहुंचा। उसे लेने के लिए उसकी मां और मामू के अलावा परिवार के और लोग भी गए थे। कैफी के मामू इशरत रजा ने उसे बेकसूर बताया। कहा, जमात के लोगों खासतौर से असजद मियां की मदद से वह जेल से छूट पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed