{"_id":"5de40e7a8ebc3e54d61e1cd0","slug":"crime-bareilly-news-bly3862991119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क महिलाओं को पीटा तो लोग बोले- बैंक मैनेजर है या मवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क महिलाओं को पीटा तो लोग बोले- बैंक मैनेजर है या मवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से स्कूटी को टक्कर मारी फिर गमले से मां-बेटे का सिर फोड़ा
विज्ञापन
मैनेजर, उसकी पत्नी ने किया मां-बेटे पर हमला, वीडियो वायरल
बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रोड पर अपनी कार से जा रहे एक बैंक मैनेजर ने रविवार दोपहर पहले तो एक स्कूटी को टक्कर मार दी और विरोध करने पर स्कूटी पर सवार मां-बेटे से भिड़ गया। दोनों लोगों ने हाथापाई के बीच अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद सड़क किनारे रखे गमलों को हथियार बनाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। गमले की चोट से मां-बेटे का सिर फट गया। बारादरी पुलिस ने बैंक मैनेजर को हिरासत में लिया तो उसके पक्ष में कुछ नेताओं ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। देर रात दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
फरीदपुर की एक बैंक शाखा का मैनेजर रविवार दोपहर अपनी कार से मेडिसिटी के पास अपने घर लौट रहा था। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रोड पर सामने से आ रही एक स्कूटी को कार की टक्कर लगी तो उस पर डोहरा रोड की बीडीए कॉलोनी की ओर से आ रहा युवक और उसकी मां सड़क पर जा गिरे। इसके बाद मां-बेटे ने कार रोककर बैंक मैनेजर से विरोध जताना शुरू कर दिया। हाथापाई शुरू होने के बाद दोनों पक्षों ने फोन करके परिवार के लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद सड़क पर ही जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक मैनेजर ने सड़क किनारे बेचने के लिए रखे गमलों में से एक गमला उठाकर युवक के सिर में मारा तो वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। युवक की मां ने भी इसके बाद गमला उठाकर मैनेजर को धमकाने की कोशिश की तो मैनेजर और उसकी पत्नी ने गमला छीनकर उनके सिर में भी दे मारा। मारपीट के दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने मारपीट के वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। मैनेजर को गुंडों की तरह मारपीट करने पर उलाहना भी दिया लेकिन बीचबचाव के लिए कोई आगे नहीं आया। इसी बीच पहुंची पुलिस मैनेजर को थाने ले गई। मां-बेटे को परिवार के लोग अस्पताल ले गए। थाने में कुछ ही देर बाद मैनेजर के स्टाफ के साथ कई नेता तक आ गए और पुलिस के साथ पीड़ित परिवार पर भी समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि समझौते के बाद मैनेजर को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर, उसकी पत्नी ने किया मां-बेटे पर हमला, वीडियो वायरल बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रोड पर अपनी कार से जा रहे एक बैंक मैनेजर ने रविवार दोपहर पहले तो एक स्कूटी को टक्कर मार दी और विरोध करने पर स्कूटी पर सवार मां-बेटे से भिड़ गया। दोनों लोगों ने हाथापाई के बीच अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद सड़क किनारे रखे गमलों को हथियार बनाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। गमले की चोट से मां-बेटे का सिर फट गया। बारादरी पुलिस ने बैंक मैनेजर को हिरासत में लिया तो उसके पक्ष में कुछ नेताओं ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। देर रात दोनों पक्षों में फैसला हो गया।