फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

विधायक की बेटी साक्षी को पड़ोस की महिला ने पीटा, धक्के देकर घर से निकाला

Mon, 11 Nov 2019 05:57 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
crime
साक्षी मिश्रा-पिता पप्पू भरतौल - फोटो : अमर उजाला

घर से भागकर भाई के दोस्त अजितेश के साथ प्रेमविवाह करने के बाद देश भर में चर्चित हुई साक्षी मिश्रा का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। शादी के बाद दिवाली पर पति के घर लौटी साक्षी ने अब पड़ोस की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी लेकिन बाद में समझौता भी कर लिया।

विज्ञापन


साक्षी और अजितेश ने शादी के बाद शहर छोड़ दिया था और सुरक्षा को कारण बताते हुए दिल्ली में रह रहे थे। दिवाली से पहले दोनों ने लौटकर वीरसावरकरनगर में अजितेश के पैतृक घर में रहना शुरू किया है। साक्षी का आरोप है कि बरेली लौटने के बाद से पड़ोस की एक महिला उन्हें और उनके परिवार को बदनाम कर रही है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर उसके बारे में गलत कमेंट करने के साथ कॉलोनी में भी विवादित बातें करती है। उसने पहले महिला के पति से शिकायत की तो उन्होंने उसे समझाने को कहा लेकिन महिला फिर भी नहीं मानी।
विज्ञापन


साक्षी के मुताबिक शनिवार को उसके ससुर और कुछ संभ्रांत लोगों ने महिला को समझाने के लिए घर बुलाने को कहा तो वह उसे बुलाने उसके घर पहुंची। महिला उसे देखते ही गर्म हो गई। इस पर वह लौटने लगी तो उसने पीछे से आकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और उनसे मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। साक्षी ने तहरीर में कहा है कि मारपीट में उसे कई जगह खुली और गुम चोटें लगी हैं। अजितेश ने आकर उसे बचाया। सूचना दी तो इज्जतनगर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद उसने तहरीर देकर एनसीआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाशा देखते रहे छह सुरक्षा कर्मी
साक्षी और अजितेश को पुलिस सुरक्षा हासिल है। उनके घर पर दो गनर और चार पुलिसकर्मी हर वक्त मौजूद रहते हैं। शनिवार को जब यह घटना हुई तब भी सुरक्षाकर्मी मौजूद थे लेकिन महिलाओं की मारपीट का मामला था इसलिए उन्होंने दखलंदाजी नहीं की। इज्जतनगर पुलिस को सूचना जरूर दे दी।

पुलिस पर जबरन फैसला कराने का आरोप
साक्षा ने पुलिस पर भी इस मामले में जबरन समझौता कराने का आरोप लगाया है। साक्षी का कहना है कि महिला ने उनके साथ मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होनी चाहिए थी। पुलिस ने एनसीआर लिखी और फिर समझौता भी करा दिया। अब वह परिवारवालों से बात कर रही हैं, जरूरत पड़ी तो अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

इन लोगों को हम भी सबक सिखाएंगे
साक्षी और अजितेश ने अब बरेली में ही रहने का फैसला कर लिया है। अजितेश का कहना है कि उन्हें और साक्षी को पुराने मामले में किसी से कोई शिकायत नहीं है। वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते और नए सिरे से जीवन जीना चाहते हैं मगर कुछ लोग जानबूझकर उनकी शांतिभंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को वह भी सबक सिखा देंगे।

वीडियो कैमरे में कैद हुई घटना
साक्षी और पड़ोस की महिला के बीच हुई घटना वीडियो कैमरे में भी कैद हो गई। जो फुटेज अखबारों को दी गई है उसमें साक्षी अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर में जाती दिख रही है। अजितेश भी वहीं पास में टहलता दिख रहा है। बमुश्किल एक मिनट बाद ही आगे साक्षी और पीछे आरोपी महिला पड़ोस के घर से निकलती दिख रही हैं। महिला साक्षी को धक्का भी दे रही है। फुटेज सीसीटीवी के बजाय वीडियो कैमरे की है, लिहाजा यह पुष्टि भी हो रही है कि कोई इस घटनाक्रम की सुनियोजित ढंग से वीडियोग्राफी भी कर रहा था।


साक्षी का पड़ोस के घर में जाने का फैसला ही गलत था। फुटेज में महिला सिर्फ साक्षी को धक्का देकर घर से निकालती दिख रही है। फिर भी साक्षी की तहरीर पर उसके खिलाफ एनसीआर लिख ली थी। साक्षी और उनके पति ने खुद की कार्रवाई न करने की बात कहकर समझौता लिखकर दे दिया। इसमें पुलिस का क्या दोष है। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed