{"_id":"5dbb92568ebc3e93b147e194","slug":"crime-bareilly-news-bly382286536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान बनकर घूमता युवक गिरफ्तार, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान बनकर घूमता युवक गिरफ्तार, रिपोर्ट
Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान का स्वरूप बनकर दुकानदारों से रुपये वसूल रहे एक युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुभाषनगर के तपेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले वरुण सक्सेना की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वरुण सक्सेना का कहना है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर काम से बदायूं रोड स्थित विश्वनाथपुरम जा रहे थे। रास्ते में एक युवक मिला जो हनुमान के स्वरूप में लोगों से रुपये वसूल रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उससे नाम और पता पूछा। उसने अपना नाम नसीम बताया। वरुण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और नसीम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन