{"_id":"5da8cef18ebc3e939f4084cb","slug":"crime-bareilly-news-bly380585824","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी को घर से निकाला, अब बेटा छीनना चाहता है पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पत्नी को घर से निकाला, अब बेटा छीनना चाहता है पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी को घर से निकालने के बाद अब पति 11 माह के बेटे को भी छीनना चाहता है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि परिवार परामर्श केंद्र में हुए समझौते को भी पति ने तोड़ दिया।
प्रेमनगर के मोहल्ला शाहबाद दीवानखाना की आफरीन पुत्री अख्तर हुसैन की शादी अक्टूबर 2014 में कोतवाली के मोहल्ला फर्राशी टोला के अजीम यार खां के साथ हुई थी। आफरीन का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। वह आठ माह की गर्भवती की तब ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र में दोनों के बीच समझौता भी हुआ, जिसे पति ने तोड़ दिया। मायके में ही उसने बेटे को जन्म दिया। अफरीन का बेटा अब करीब 11 माह का है। उसका आरोप है कि पति उससे बेटे को छीन लेने की धमकी दे रहा है। पति से उसे और उसके बेटे को जान का खतरा है। आफरीन ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।