फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आरटीओ दफ्तर ने बताया बाइक चोरी हो गई, मालिक बोला-कभी नहीं हुई

Fri, 18 Oct 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बाइक का रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने पहुंचा एक व्यक्ति उस वक्त चौंक गया जब उसे आरटीओ दफ्तर से बताया कि उसकी बाइक तो दो साल पहले चोरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी बारादरी थाने में दर्ज है, जबकि व्यक्ति के मुताबिक बाइक उसके भाई की है और हमेशा से उनके पास है। वह थाने पहुंचे तो वहां भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां निवासी शाहिद खान बृहस्पतिवार को अपने भाई की बाइक का रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने आरटीओ ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद नंबर आया तो उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली। बताया गया कि उनके भाई की बाइक दो साल पहले चोरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी बारादरी थाने में तीन अक्तूबर, 2017 को दर्ज की गई है। उन्होंने इससे इंकार किया तो उन्हें थाने जाने की बात कही गई। वह थाने भी पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed