{"_id":"5da77c788ebc3e93d22916e3","slug":"crime-bareilly-news-bly3804059131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से नजदीकी को लेकर भिड़े बीएससी बायोटेक के दो छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से नजदीकी को लेकर भिड़े बीएससी बायोटेक के दो छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साथी छात्रा से नजदीकी को लेकर बरेली कॉलेज में बीएससी बायोटेक के दो छात्र आपस में भिड़ गए। मारपीट के बीच पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों के आईकार्ड पर चेतावनी लिखने के साथ ही बृहस्पतिवार को उनके अभिभावकों को बुलवाया है।
बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष के दो छात्र एक ही छात्रा से दोस्ती कर नजदीकी बढ़ाना चाहते हैं। दोनों उसे अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। इसे लेकर बुधवार को दोनों के बीच क्लास में बहस हो गई। कक्षा से निकले तो दोनों भिड़ गए और मारपीट होने लगी। इसी बीच प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। इनमें से एक छात्र ने लड़की को अपना दोस्त बताते हुए दूसरे पर जबरन उससे बात करने और परेशान करने का आरोप लगाया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने छात्रा को बुलाया तो उसने दोनों से ही दोस्ती से इनकार कर दिया। इस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों छात्रों के आईकार्ड पर चेतावनी लिख दी। बृहस्पतिवार को उनके अभिभावकों को बुलाया गया है। साथ ही बायोटेक विभागाध्यक्ष को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है कि कक्षा में इन छात्रों पर नजर रखी जाए।