{"_id":"5d8922f88ebc3e014e27ffac","slug":"crime-bareilly-news-bly377378135","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चे को सताया फिर मां को भी बंधक बनाया, जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चे को सताया फिर मां को भी बंधक बनाया, जांच का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ड्रेस को लेकर नर्सरी के एक छात्र की पिटाई के बाद उनकी मां शिकायत करने स्कूल पहुंची स्टाफ ने उनसे अभद्रता व मारपीट की। उन्हें स्कूल में घंटों बंद रखकर पुलिस को भी बुला लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने अधिकारियों से की तो विभाग ने भी कार्रवाई के नाम पर उन्हें टहला दिया। सोमवार को पीड़ित दोबारा शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे।
कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने मार्च में तीन साल के बेटे का एडमिशन स्टेशन रोड पर एक स्कूल की नर्सरी क्लास में कराया था। महिला के मुताबिक पहले ही दिन एक टीचर ने बेटे को पीट दिया। प्रिंसिपल से शिकायत की तो उसे मानसिक बीमार बता दिया गया। इसके बाद स्टाफ के स्कूल से ही किताबें लेने का दबाव बनाने पर विवाद हुआ। आठ जुलाई को वह बेटे को लेने स्कूल लेने गईं तो प्रिंसिपल ने उन्हें रोककर दो महीने की फीस और स्कूल से ड्रेस लेने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने विरोध किया स्टाफ ने उनसे अभद्रता और मारपीट तक की। प्रिंसिपल के आदेश पर गार्ड ने गेट पर ताला डालकर करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें कैद रखा। फिर पुलिस बुलाकर उसके सामने भी उनसे बदसलूकी की गई। उनकी शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि स्कूल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा है। फिर भी खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका समझौता करा दिया।
स्कूल स्टाफ के अभद्रता कर अनैतिक दबाव बनाने का मामला संज्ञान में आया है। महिला की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। दोनों पक्षों को बुलाया भी गया है। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम