{"_id":"5d8291f38ebc3e93b147bd06","slug":"crime-bareilly-news-bly3767429130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को दवा दिलाकर लौट रहे भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को दवा दिलाकर लौट रहे भाई को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा/देवरनिया। देवरनिया क्षेत्र के गांव चठिया में बहन को दवा दिलाकर बाइक से लौट रहे ग्रामीण की पीठ में देर रात गोली मार दी गई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। परिवार के लोगों ने उसकी बहन के ससुरालियों पर आरोप लगाया है।
चठिया निवासी 40 वर्षीय साजिद अपनी बहन शाहीन के साथ उसे दवा दिलाने कस्बे में गए थे। वहां से देर रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौट रहे थे। गांव के पास ही कुछ लोगों ने साजिद को गोली मारी जो उनके पीछे में कमर के पास लगी और वे चीखकर गिर गए। शोर मचा तो आसपास के ग्रामीण आ गए। तब हमलावर फरार हो गए। सूचना पर देवरनिया एसओ खुद घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती करा दिया गया। जाहिद के भाई ने बताया कि उनकी बहन का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। मुकदमे के बाद वह मायके में उन लोगों के साथ ही रहती है। बहन ने हमलावरों को पहचान लिया है, सब उसी की ससुराल पक्ष के लोग हैं। बताया कि गुरुवार को तहरीर देकर रिपोर्ट कराएंगे। एसओ ने भी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही।