फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पहले प्रेमी फिर उसके भाई ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Thu, 19 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime
सीबीगंज। एक युवती को शादी का झांसा देकर उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी की शिकायत करने महिला उसके ममेरे भाई के पास पहुंची तो उसने भी हमदर्दी का नाटक कर उससे दुष्कर्म किया। थाने पहुंची युवती ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव के जाकिर ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब उसने जाकिर से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। युवती ने जाकिर की शिकायत उसके ममेरे भाई शरीफ से की तो आरोपी के भाई ने भी हमदर्दी का नाटक किया। फिर उसने भी उसके साथ बलात्कार किया। दोनों आरोपी कई दिन से पीड़ित पर फैसला करने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद पीड़ित युवती थाने पहुंची और जाकिर व शरीफ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


12 जुआरी पकड़े, नकदी-मोबाइल बरामद
सीबीगंज। पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर दो अलग-अलग स्थानों से 12 जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से हजारों की नकदी व मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं।
क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शेल्टर होम के सामने आम के बाग में आकाश, प्रसादी, कुलदीप, अमित व धर्मवीर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया। दूसरा जुआ गांव में ही दूसरी जगह चल रहा है। यहां पर भी पुलिस ने कमल, हरिशंकर, रामस्वरूप, रामरतन, संतोष व राकेश को पकड़ लिया। दोनों जगह से पुलिस को 11690 रुपये, नौ मोबाइल व ताश की गड्डी आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस सभी जुआरियों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed