{"_id":"5d4c7ebe8ebc3e6ca921843c","slug":"crime-bareilly-news-bly3717618121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधरपुर में ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधरपुर में ऑटो ड्राइवर पर फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर जा रहे ऑटो ड्राइवर को कुछ लड़कों ने घेरकर पीट दिया। उस पर फायर भी किया गया। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है पर फायरिंग से साफ इंकार किया है।
कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी मोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो ड्राइवर है। गुरुवार शाम काम खत्म करके वह ऑटो से घर जा रहा था। तभी अचानक रास्ते में चार लड़कों ने उनके ऑटो को रोक लिया। रास्ता मांगने पर झील गौंटिया निवासी यशवीर यादव ने उन्हें खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। वह भागे तो कई फायर कर दिए। कुछ छर्रे लगने से वे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कैंट इंस्पेक्टर का कहना है कि मोहित पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है जिससे वह घायल हो गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।