फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पुलिस ने फोरेंसिक जांच को भेजा सुसाइड नोट

Thu, 08 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। ट्रेवल एजेंसी मालिक अजय वर्मा के आत्महत्या करने के मामले की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। सुसाइड नोट राइटिंग जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। उधर, ट्रेवल एजेंसी मालिक की पत्नी नंदनी ने बुधवार को एसपी सिटी से मिलकर अपना पक्ष रखा। नंदनी का कहना है कि वह अजय की उत्पीड़न से तंग आ चुकी थी। उन्होंने गलत तरीके से मकान की वसीयत कराने का आरोप भी अजय के भाइयों पर लगाया।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में स्थित सुपर सिटी आनंदम होम में रहने वाले ट्रेवल एजेंसी मालिक अजय कुमार वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले कई साल से अजय और उनकी पत्नी नंदनी के बीच विवाद चल रहा था। एक साल से दोनों अलग -अलग मकान में रह रहे थे। अजय के परिवार वालों ने नंदनी और उनके सहयोगी दिनेश वर्मा व आकाश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि तीनों के उत्पीड़न से परेशान होने की अजय ने आत्महत्या की थी। अजय ने फंदे पर लटकने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद किया था। सुसाइड नोट में अजय ने पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले की विवेचना कर रहे रुहेलखंड चौकी इंचार्ज ने सुसाइड नोट जांच के लिए मुरादाबाद फोरेंसिक जांच के लिए मुरादाबाद भेजा है।
विज्ञापन

अजय की पत्नी नंदनी ने एसपी सिटी को बताया कि परिवार वालों ने अजय को बहला फुसलाकर मकान की वसीयत करा दी। उन्हें फंसाने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखा दी गई। जबकि उन्हें अजय सरेआम बेइज्जत करते थे। कई बार समझौते की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि विवेचना अभी जारी है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed