फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फिजा बिगाड़ने की कोशिश, गौहनिया में आस्था स्थल पर खुराफात

Thu, 08 Aug 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। जिला प्रशासन जहां सावन का चौथा सोमवार और बकरीद एक दिन पड़ने पर शांति और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। वहीं खुराफाती जिले की फिजा बिगाड़ने की कोशिशों में लगे हैं। शहर से सटे गौहनिया गांव में एक आस्था स्थल की चादर व अन्य सामान के साथ छेड़छाड़ करने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में सीओ सिटी, तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में आबादी से दूर रेलवे लाइन किनारे बद्दल शाह मियां की मजार है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्रामीण मिलकर निभाते हैं। यहां की चाबी गांव के ही मुन्ने मियां के पास रहती है। मंगलवार शाम को मजार पर ताला लगाकर मुन्ने मियां घर चले गए। इसके बाद शरारती तत्व ने खुराफात कर दी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी चांद खां मजार के पास से गुजरे तो उन्होंने चादर जलती देखी। शोर होने पर कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी। इस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रशासनिक टीम भी मौके पर आ गई। मौका मुआयना कर जानकारी की गई। इस दौरान एकत्र लोगों ने खुराफात करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


2014 में भी हुई थी खुराफात
इसी मजार को पांच साल पहले भी खुराफातियों ने निशाने पर लिया था। यहां पर 2014 में धार्मिक किताब को नष्ट करने का कोशिश की गई थी। जिसके बाद गांव में तनाव के हालात बन गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाद में एक आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरखेड़ा में चादरों के जुलूस में नई परंपरा का आरोप
बरखेड़ा। कस्बे से हर बार की तरह बुधवार को भी शाहजी मियां दरगाह जाने के लिए चादर का जुलूस निकाला गया। इसको लेकर भी विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। उनका कहना था कि हर साल साधारण तरीके से चादर लेकर कुछ लोग पीलीभीत चले जाते थे। इस बार तीन वाहनों पर डीजे लगाया गया और जुलूस को कस्बे में भी घुमाया। इस पर एसओ बरखेड़ा आलोक मिश्र ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

चंदोई में धार्मिक स्थल के निर्माण की सूचना पर रुकवाया काम
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई में पिछले कई दिनों से स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर कई दिनों से गांव में तनाव बढ़ रहा था। बुधवार को इसकी शिकायत हुई तो प्रशासनिक मशीनरी में खलबली मच गई। शिकायत में अवैध तरीके से धार्मिक स्थल बनाने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने विरोध किया और कार्रवाई की मांग की। गांव में तनाव के हालात देखते हुए प्रशासन ने काम रुकवा दिया और निर्माण कराने वालों को कागजात दिखाने को कहा है।


गौहनिया गांव में हुई शरारत को लेकर सुनगढ़ी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह का तनाव नहीं है, हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। उधर, चंदोई में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर शिकायत हुई थी। इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। निर्माण से जुड़े कागजात देखने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed