{"_id":"5d34c5308ebc3e6c901c0609","slug":"crime-bareilly-news-bly3695226115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से अश्लील हरकत करने की कोशिश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से अश्लील हरकत करने की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक पिछले कई दिनों ने बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश कर रहा था। इसका पता लगने पर इकट्ठे हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लोगों के जमा होे से थाने में काफी देर हंगामा होता।
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यापारी का दस वर्षीय बेटा गुरुद्वारा से घर लौट रहा था। गली में उसे एक युवक मिला जो बैटरा उठवाने की कहकर बच्चे को अपने घर में ले गया। उसके घर के अंदर से चीखें आने की सुनकर बच्चा भागने लगा। तभी उसे युवक ने पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। बच्चे के दांतों से काट लेने पर युवक ने छोड़ा। बच्चा मौके से भागकर अपने घर पहुंचा अपनी मां को सारी बात बताई। उनके बताने पर मोहल्ले वाले जमा हो गए, जिससे हंगामा होने लगा। तब पता चला कि दो दिन पहले शुक्रवार को गुरुद्वारा से लौटते समय एक दूसरे व्यापारी की दस साल की बेटी को वही युवक अपनी पत्नी को गर्भवती बताकर केक रखवाने के बहाने अपने घर में ले गया था। घर के अंदर पहुंचने पर बच्ची से युवक ने अश्लील हरकतें कीं। बच्ची निकलकर भागी तो युवक ने पीछे से पकड़ने की कोशिश की। हालांकि बच्ची उसे हाथ नहीं और अपने घर जाकर परिवार वालों को बताया। आरोपी दो-तीन अन्य लड़कियों से इसी तरह की हरकत कर चुका है।
इसका पता लगने पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्रजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी पहुंच गए। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद थाने ले जाकर पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। पीछे से मोहल्ले की भीड़ भी पहुंच गई, जिससे काफी देर हंगामा होता था। सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बच्चे से कुकर्म करने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू चौबारी का मूल निवासी है। वह पिछले कई साल से अपनी मां के साथ सुभाषनगर में गुरुद्वारे के पास रह रहा है।