{"_id":"5d34c52f8ebc3e6d1214f2f7","slug":"crime-bareilly-news-bly3695053180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फरार लुटेरे देवशरण की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में फरार लुटेरे देवशरण की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार आधी रात क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश मुरादाबाद के देवशरण की तलाश तेज कर दी गई है। दूसरे बदमाश निर्मल सिंह को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक दोनों जिले में लूट डकैती की कई घटनाएं कर चुके हैं।
एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में एएनए कालेज के पास क्राइम ब्रांच के दरोगा अब्बास हैदर, गिरीश चंद जोशी की टीम ने शनिवार रात बाइक से जाते दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की। तब एक बदमाश बाइक से उतरकर फरार हो गया जबकि दूसरे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। वह रामपुर के शहजादनगर थाने के गांव अताई नगर का निर्मल सिंह निकला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम था।
रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने निर्मल से पूछताछ की। तब पता लगा कि उसका साथी बदमाश देवशरण मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था। देवशरण मुरादाबाद के बिलारी थाने के गांव मंगूपुरा का निवासी है। वह मीरगंज में पहले हुई डकैती में शामिल था। कुछ समय पहले जमानत पर रिहा हो गया था। दोनों ने 27 जून की रात फतेहगंज पश्चिमी में हाईवे पर लूट की थी। एसपी क्राइम ने बताया कि देवशरण की तलाश में टीम लगी है।